Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa इस्को मध्य विद्यालय गुवा में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 12th International Yoga Day celebrated with enthusiasm at Isco Middle School, Guwa

 


Guwa (Sandeep Gupta) 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार, 21 जून 2026 को बीएसएल-सेल गुवा द्वारा संचालित इस्को मध्य विद्यालय, गुवा में सेल के सौजन्य से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर योगाभ्यास किया और योग के महत्व को समझा। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुश्री किरण सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी योगाभ्यास को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 


प्रशिक्षित शिक्षिका सुश्री प्रीति कुमारी एवं शिक्षक अभय कुमार राम ने विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका सुश्री किरण सिन्हा ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम स्वस्थ आयु के लिए योग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग स्वस्थ, सक्रिय और संतुलित जीवन का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया तथा बताया कि योग गैर-संचारी रोगों को कम करने और जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।


योगाभ्यास के साथ-साथ विद्यार्थियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी विद्यार्थियों के बीच पुरस्कार एवं फलों का वितरण किया गया। इस आयोजन से बच्चों में योग के प्रति विशेष उत्साह एवं जागरूकता देखने को मिली।


No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.