Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa गुवा पश्चिमी पंचायत में ग्राम सभा आयोजित, मईया सम्मान योजना सत्यापन के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं पर जागरूकता अभियान Gram Sabha organized in Guwa West Panchayat, awareness campaign on public welfare schemes along with verification of Maiya Samman Yojana

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा पश्चिमी पंचायत भवन में शुक्रवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मईया सम्मान योजना एवं विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों का सत्यापन (वेरिफिकेशन) किया गया। साथ ही नशा मुक्ति, बाल विवाह, बाल श्रम उन्मूलन तथा अन्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। ग्राम सभा में गुवासाई एवं नुईया गांव के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पंचायत प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभुकों से समय पर सत्यापन कराने की अपील की, ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ निर्बाध रूप से मिलता रहे। इस अवसर पर लोगों को नशे से दूर रहने, बाल विवाह जैसी कुरीतियों को रोकने तथा बाल श्रम के खिलाफ जागरूक रहने का संदेश भी दिया गया।


वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए जनभागीदारी और जागरूकता बेहद आवश्यक है। कार्यक्रम में गुवासाई एवं नुईया गांव के मुंडा, पंचायत समिति सदस्य, उपमुखिया, पंचायत सचिव, वार्ड सदस्य, आंगनबाड़ी सेविकाएं, जल सहिया, सहिया, एएनएम, जेएसएलपीएस की टीम, टीआरआई, वीएलई, एस्पायर टीम तथा स्वयं सहायता समूहों की अध्यक्ष एवं सचिव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने ग्राम सभा को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि ग्राम सभा लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है, जहां ग्रामीण अपनी समस्याओं और विकास संबंधी मुद्दों पर खुलकर चर्चा कर सामूहिक निर्णय लेते हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने सामाजिक बुराइयों के खिलाफ मिलकर कार्य करने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुंचाने का संकल्प लिया। ग्राम सभा शांतिपूर्ण एवं सफल वातावरण में संपन्न हुई।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.