Guwa (Sandeep Gupta) बड़ाजामदा से बड़बिल जाने वाली मुख्य सड़क के टर्निंग पॉइंट पर लंबे समय से बने बड़े गड्ढे के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर बारिश के दिनों में यह गड्ढा दुर्घटना का कारण बन सकता था, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता बनी हुई थी। मामले की जानकारी मिलने पर नोवामुंडी भाग-1 की जिला परिषद सदस्य सुश्री देवकी कुमारी ने तत्काल प्रशासन से समन्वय स्थापित कर सड़क पर बने बड़े गड्ढे को भरवाकर समतल कराने की पहल की।
प्रशासन के सहयोग से गड्ढे को भर दिए जाने के बाद सड़क पर आवागमन पहले की तुलना में सुगम और सुरक्षित हो गया। सड़क की मरम्मत होने पर बड़ाजामदा एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों ने जिला परिषद सदस्य सुश्री देवकी कुमारी के त्वरित प्रयासों की सराहना की। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी जनसमस्याओं का इसी तरह शीघ्र समाधान किया जाएगा।


No comments:
Post a Comment