Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस International Yoga Day celebrated with great enthusiasm at DAV Public School, Guwahati

 


Guwa (Sandeep Gupta) डीएवी पब्लिक स्कूल, गुवा में रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य प्रवीण कुमार के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें लगभग 400 छात्र-छात्राओं तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। 


इसके पश्चात प्राचार्य प्रवीण कुमार ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित योगाभ्यास करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य ने कहा कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ, मन शांत एवं तनावमुक्त रहता है। 


उन्होंने सभी को योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। योग प्रशिक्षक राजवीर सिंह के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम तथा कपालभाति सहित विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। इस अवसर पर योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने का संदेश दिया गया। 


कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने तथा स्वस्थ एवं निरोग जीवन जीने का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन वरीय शिक्षक अनंत उपाध्याय ने किया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.