Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa मेधावी छात्र सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान Talents were honored in the meritorious student award ceremony.

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा सेल क्लब में रविवार देर शाम पान तांती कल्याण समाज, गुवा की ओर से इंटर, मैट्रिक एवं ओलंपियाड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नोवामुंडी भाग-एक की जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी उपस्थित थीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पश्चिमी पंचायत मुखिया पद्मिनी लागुरी, जेएसएलपीएस जेंडर सीआरपी गीता देवी, कोल्हान प्रमंडल केंद्रीय अध्यक्ष मोतीलाल दास, समाज के संयोजक अभिमन्यु पान, मोहम्मद सरफराज एवं दिव्याकांत जी मौजूद रहे। 


कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि देवकी कुमारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी को शिक्षा के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। कोल्हान प्रमंडल पान तांती समाज के जिला अध्यक्ष मोतीलाल दास ने कहा कि बच्चों की सफलता में अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को बच्चों की रुचि और क्षमता को समझते हुए उन्हें उसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए, ताकि वे अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें।


समारोह में अन्य अतिथियों ने भी विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए शिक्षा और मेहनत के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद मैट्रिक, इंटर एवं ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर पान तांती कल्याण समाज गुवा के अध्यक्ष शंकर दास, शिक्षक नीमचंद महतो, सुखदेव प्रधान, विश्वजीत तांती, नरेश दास, मित्रों दास, पद्मिनी होरो, गीता पड़िया, ममता देवी, पदमा केसरी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.