Jamshedpur

Jamshedpur ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप 2026 में बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल का शानदार प्रदर्शन Baldwin Farm Area High School's excellent performance at the All India Open Karate Championship 2026.

Jamshedpur (Nagendra)  हावड़ा, पश्चिम बंगाल में आयोजित ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप 2026 में बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित …

Jamshedpur ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप 2026 में बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल का शानदार प्रदर्शन Baldwin Farm Area High School's excellent performance at the All India Open Karate Championship 2026.

 


Jamshedpur (Nagendra) हावड़ा, पश्चिम बंगाल में आयोजित ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप 2026 में बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व अंचल वर्मा, युगांतर सिंह, मृणाल गांगुली, प्रदीप गिरी, अनुराधा दत्ता, देव्यानाहु प्रसाद एवं सौरव दास ने किया। विद्यार्थियों ने अपने कौशल, अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए विभिन्न वर्गों में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक तथा ट्रॉफियाँ प्राप्त कीं। इन शानदार उपलब्धियों के साथ बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल ने प्रतियोगिता में तृतीय रनर-अप ट्रॉफी भी अपने नाम की, जो विद्यालय के लिए गर्व का विषय है।


इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत के साथ-साथ कराटे प्रशिक्षकों गणेश कुमार सिंह एवं लीना कुमारी के समर्पित मार्गदर्शन और निरंतर प्रयासों को भी जाता है। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. शुभश्री सरकार, निदेशक (शैक्षणिक) डॉ. अशोक सिंह, निदेशक (प्रशासन) डॉ. राजीव रंजन सिन्हा, सचिव  प्रभास कुमार तथा प्रशासक सचिन कुमार ने सभी विजेता विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं राज्य का नाम रोशन करेंगे। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर सभी विजेता विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षकों को शुभकामनाएँ दीं तथा उनकी सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।



Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280