Upgrade Jharkhand News. सिख पंथ के पहले शहीद पांचवें गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील टेल्को लोयोला स्कूल हुरलुंग रोड लगाई गई। सभी के कल्याण के लिए अरदास की गई और उसके उपरांत आम लोगों के बीच मीठे शरबत और चना का प्रसाद बांटा गया।
अकाली दल के पूर्व प्रधान स्वर्गीय बहादुर सिंह भट्टी परिवार की ओर से पारंपरिक तौर पर छबील का आयोजन होता रहा है। परमजीत सिंह भट्टी, रवींद्र सोनू सिंह फौजी, गुरदीप सिंह, प्रभदयाल सिंह, बीबी बिंदर कौर, अनमोल सिंह, कुलबीर सिंह, सचप्रीत सिंह, आलोक कुमार, बीबी परमजीत कौर आदि ने सेवा की।

No comments:
Post a Comment