Upgrade Jharkhand News. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस,, सत्यम संजीवन ट्रस्ट के बैनर तले टेल्को मिलेनियम पार्क में सीनियर सिटीजन लोगों के साथ में मनाया गया। जहां पर सिर्फ योग दिवस के उदेश्य से आज योग दिवस नहीं मनाया गया, बल्कि वहां पर सीनियर सिटीजन से आज हमारे समाज में उतार-चढ़ाव समाज की क्या स्थिति अभी है बहुत सारे बातों पर विचार विमर्श भी हुआ। सत्यम संजीवन ट्रस्ट के सभी लोगों ने हमारे सीनियर सिटीजन के माथे पर चंदन टीका लगाकर उनसे ढेर सारा आशीर्वाद प्यार लिया और उनसे योग के बारे में भी पुरी जानकारी ली और टेल्को मिलेनियम पार्क में सभी ने मिलकर योग दिवस मनाया।
साथ ही इस सीनियर सिटीजन को आज के दिन फादर्स डे आज पिता के लिए महत्व दिन है इस महत्व दिन के उपलक्ष पर भी सत्यम संजीवन ट्रस्ट के तरफ से उन सभी पीताओं को भी ढेर सारी बधाइयां दी गई। उन सारे सीनियर सिटीजंस को सत्यम संजीवन ट्रस्ट के तरफ से उन्हें नाश्ता लस्सी पिलाकर उनका अभिनंदन किया गया।
उनसे ढेर सारे आशीर्वाद प्यार लिया। साथ ही उनसे समाज में हम किस तरह से और भी अच्छा कार्य करें इन सभी विषय पर भी हमने चर्चा किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से सत्यम संजीवन ट्रस्ट की अध्यक्ष कंचन सिंह, आशा सिंह अंजू देवी, सोनी जी, ओम प्रकाश अग्रवाल, शंभू और दिनेश त्रिपाठी, डॉ मुकेश, सुमित, सभी लोग उपस्थित थे। साथ ही कार्यक्रम को धन्यवाद देते हुए ट्रस्ट की अध्यक्ष कंचन सिंह ने कहा योग सिर्फ एक दिन अपने जीवन में अपने दिनचर्या में लाने से आप अच्छी स्वास्थ्य लाइफ नहीं जी सकते हैं, बल्कि योग को अपने हर दिन के दिनचर्या में शामिल करें हर दिन योग करें स्वस्थ रहिए खुश रहिए मस्त रहिए, रोज करे योग रहे आप निरोग के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।


No comments:
Post a Comment