Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur ब्रह्मर्षि विकास मंच ने ब्रह्मेश्वर नाथ सिंह मुखिया का शहादत दिवस मनाया Brahmarshi Vikas Manch celebrated the martyrdom day of Brahmeshwar Nath Singh Mukhiya.

 


Jamshedpur (Nagendra) अमर शहीद ब्रह्मेश्वरनाथ सिंह मुखिया जी के शहादत दिवस के अवसर पर ब्रह्मर्षि विकास मंच लक्ष्मीनगर इकाई द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन बजरंगी बागान, हनुमान मंदिर प्रांगण में किया गया। सैकड़ों की संख्या में ब्रह्मर्षि विकास मंच के कार्यकर्ता उपस्थित होकर शहीद ब्रह्मेश्वरनाथ सिंह मुखिया जी को अपनी श्रद्धासुमन अर्पित किए । सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा  भगवान परशुराम , स्वामी सहजानंद सरस्वती एवं शहीद ब्रह्मेश्वरनाथ सिंह मुखिया जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मंच के जिला अध्यक्ष राम नारायण शर्मा ने मुखिया जी  को नमन करते हुए कहा कि उनके आदर्शों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। 


ब्रह्मेश्वर मुखिया बिहार में उस समय अवतरित हुए जब सारे किसानों के खेतों में लाल झंडा गाड़कर नक्सलियों के द्वारा बस्ती के बस्ती जबर्दस्ती कब्जा किया जा रहा था। गांव गांव में आए दिन सैकड़ों परिवारों का कत्ल किया जा रहा था, उस समय की तत्कालीन सरकार स्थिर हो गयी ,निकम्मी हो गयी ,लोगों का शाम के बाद आना जाना बंद हो गया,शादी विवाह तक बंद हो गया था । आतंक का राज कायम हो गया ,ऐसे समय में किसानों,मजदूरों ,नौजवानों महिलाओं गरीब सभी को संगठित कर मुखिया जी ने एक आवाज दिया और सभी लोगों को एकत्रित कर उन्होंने आतंकवाद का समूल नष्ट किया ,आज सभी समाज के लोगों से आवाहन किया गया कि उनके द्वारा बताए गए रास्ते पर चलना यही मुखिया जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि आज मुखिया जी के शहादत को 14 वर्ष बीत गए लेकिन उनके हत्यारे को सजा आज तक नहीं हुई। ब्रह्मर्षि विकास मंच इस विषय में सरकार को अपनी ओर से मांग पत्र सौंप कर जल्द सजा हो इसकी मांग करेगा।


अध्यक्ष राम नारायण शर्मा ने कहा कि जमशेदपुर शहर में उनकी प्रतिमा की स्थापना का भी प्रयास किया जाएगा ।कार्यक्रम का संबोधन जिला अध्यक्ष रामनारायण शर्मा जी, रामप्रकाश पाण्डेय, महासचिव मुकेश शर्मा,हरेंद्र पांडे, देवेंद्र मिश्रा, रमेश कुंवर अनिल ठाकुर, अनिल सिंह, शतिश सिंह, अमरनाथ सिंह, विजय नारायण, धर्मेन्द्र कुमार सिंह  ने संबोधित किया।वक्ताओं ने बताया कि मुखिया जी किसानों के आवाज थे,वे अन्याय के खिलाफ सभी समाज के लोगों के लिए लड़ने वाले व्यक्तित्व थे ,आज समाज के सभी वर्ग के लोग उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। आज की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन लक्ष्मीनगर इकाई के अध्यक्ष राकेश शाही के अध्यक्षता में संपन्न हुआ ,जिसका संचालन कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह  ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन इस कार्यक्रम के प्रभारी जिला सचिव शशि कुमार सिंह ने किया। 


श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष राम नारायण शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह , जिला महासचिव मुकेश शर्मा  , संरक्षक राम प्रकाश पांडे,अनिल ठाकुर,आमोद कुमार सिंह मुन्ना,जिला उपाध्यक्ष विजय नारायण ,ठाकुर गोपाल सिंह, धर्मेन्द्र कुमार सिंह,बिरेन्द्र सिंह,संजय कुमार सिंह , जिला सचिव श्रीनिवास ठाकुर,दिनेश कुमार  चौधरी   ,हरेन्द्र पाडे, रमेश कुँवर, शम्भु शर्मा, अनिल  कुमार सिंह, योगेंद्र मौआर,अमित शर्मा,सतीश सिंह,अमरनाथ सिंह, देवेंद्र मिश्रा,प्रवक्ता नवीन कुमार, शैलेन्द्र ठाकुर (झूलन ठाकुर) ,बागबेड़ा इकाई अध्यक्ष संजय कुमार सिंह,विद्यापतिनगर इकाई अध्यक्ष प्रेम रंजन तिवारी,केबुल टाउन इकाई अध्यक्ष मनोज ठाकुर,कदमा-सोनारी बिस्टुपुर  इकाई अध्यक्ष श्री मुन्ना सिंह, मानगो इकाई राजीव कुमार सिंह , गोविंदपुर इकाई रूपेंद्र सिंह ,कृष्णनंदन सिंह,कुंदन दीक्षित ,घोड़ाबांधा इकाई अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ठाकुर, धर्मेंद्र सिंह,मंटू मिश्रा,राजेश सिंह,विपिन जी,किशोर प्रभात,प्रेम कुमार सिंह,उदय ठाकुर,रविंद्र पांडे, मृत्युंजय सिंह,पवन कुमार सिंह,चंदन प्रसाद सिंह,कमलेश सिंह,श्री निवास राय,मुकेश सिंह,आचार्य बलिराम पांडे,रिपु शर्मा,सुरेश ठाकुर,घोड़ाबांधा इकाई महिला अध्यक्ष रूबी ठाकुर , अन्नू सिंह, रूपा चौधरी,सीमा मिश्रा, शकुंतला कुमारी,रेणु जी,सरोज कुमारी,प्रीति सिंह सहित मंच के दर्जनों सक्रिय सदस्य उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.