Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur केंद्रीय भ्रष्टाचार निरोधक जांच ब्यूरो ने राज्य स्तर एवं जिला स्तर पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की The Central Anti-Corruption Bureau appointed new officers at the state and district levels.

 


Jamshedpur (Nagendra) केंद्रीय भ्रष्टाचार निरोधक जांच ब्यूरो की झारखंड राज्य समिति एवं जमशेदपुर महानगर समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को संध्या 7:00 बजे निर्मल भवन गेस्ट हाउस, सीएच  एरिया, जमशेदपुर में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के चेयरमैन सह संस्थापक अजीत कुमार सिंह एवं केंद्रीय प्रशासनिक निदेशक  बाबूलाल नाग द्वारा की गई। इस अवसर पर संगठन के विस्तार, जनसेवा गतिविधियों के सुदृढ़ीकरण तथा भ्रष्टाचार एवं सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध प्रभावी अभियान को गति प्रदान करने हेतु झारखंड प्रदेश एवं पूर्वी सिंहभूम जिला के लिए नई नियुक्तियों की आधिकारिक घोषणा की गई। 


संगठन द्वारा जारी आधिकारिक पत्र (Ref. No. CACIB/28/2026) के अनुसार निम्नलिखित पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए : —

1. भास्कर मुखी : मुख्य सचिव, झारखंड प्रदेश 2. रविन्द्र कलता :जिला अधिकारी, पूर्वी सिंहभूम (झारखंड) 3. जयदेव सोना :जिला अधिकारी, पूर्वी सिंहभूम (झारखंड) 4. सत्यनारायण बाग : प्रेसिडेंट, जमशेदपुर महानगर (झारखंड) 5. राजेश किस्कु : जिला अधिकारी, पूर्वी सिंहभूम (झारखंड) 6. सिध्दार्थ सोरेन : जिला अधिकारी, पूर्वी सिंहभूम (झारखंड) 7. डोमन माझी : जिला अधिकारी, पूर्वी सिंहभूम (झारखंड) 8. विकाश कुमार पांडेय : जिला अधिकारी, पूर्वी सिंहभूम (झारखंड) ।


बैठक में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भ्रष्टाचार उन्मूलन, जनहित संरक्षण, सामाजिक न्याय तथा अपराध-मुक्त समाज के निर्माण हेतु अपने संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर संगठन के चेयरमैन अजीत कुमार सिंह एवं केंद्रीय प्रशासनिक निदेशक बाबूलाल नाग ने संयुक्त रूप से कहा कि—"केंद्रीय भ्रष्टाचार निरोधक जांच ब्यूरो (CACIB) भ्रष्टाचार, अपराध तथा सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध राष्ट्रव्यापी जन-जागरण एवं सहयोगात्मक अभियान चलाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। संगठन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य स्थानीय प्रशासन, पुलिस विभाग तथा अन्य नागरिक संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर समाज में पारदर्शिता, न्याय, उत्तरदायित्व एवं सुशासन को बढ़ावा देने का कार्य करेंगे।" 


उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। बैठक में शशिभूषण मुखी (जिला प्रमुख), के.के. मिश्रा, राजेश कुमार, बृजमोहन सिंह, संतोष रेड्डी, विवेक कुमार, विकास पांडेय, संजय कुमार शर्मा, विजय कुमार शर्मा, विकास कुमार शर्मा, कल्याणी शारदा, पद्मिनी शारदा सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, जिला पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में सभी लोगों ने एक साथ मिलकर राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया और "भ्रष्टाचार-मुक्त भारत के निर्माण में सहभागी बनें जो पारदर्शिता, न्याय, उत्तरदायित्व, नैतिक मूल्यों और सुशासन पर आधारित हो।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.