Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur डालसा पीएलवी विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगों को किया जागरूक, पौधरोपण के लिए किया प्रेरित Dalsa PLV made people aware on World Environment Day, inspired them to plant trees.

 


Jamshedpur (Nagendra) जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा 90 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत विश्व पर्यावरण दिवस पर डालसा पीएलवी नागेन्द्र कुमार, दिलीप जायशवाल , मनोज महतो एवं संजय तिवारी ने मानगो चौक पर असंगठित मजदूरों के बीच पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया और अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए उन्हें प्रेरित किया गया। वहीं असंगठित मजदूरों को पर्यावरण संरक्षण क्यों जरूरी है बारीकी ढंग से समझाया गया और पेड़ या जंगल नहीं काटने की नसीहत दी गई। पीएलवी ने कहा कि जितनी संख्या में पुराने पेड़ को काटे जा रहे हैं , उस अनुपात में नए पेड़ कहीं नहीं लगाए जा रहे , जिससे हमारा पर्यावरण काफी असंतुलित हो गई है और वायुमंडल भी प्रदूषित हो गया है। 


यही कारण है कि हमें स्वांस लेने के लिए शुद्ध हवा भी नहीं मिलती है। इसलिए सभी लोगों को खाली पड़े जमीन एवं बंजर भूमि पर बागबानी कार्य को बढ़ावा देते हुए अधिक से अधिक छायादार एवं फलदार वृक्ष के पौधे लगाने हेतु प्रेरित किया गया।  लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्य प्रणाली से अवगत कराते हुए विभिन्न सामाजिक कुरीतियां जैसे डायन प्रथा, बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी आदि विषय पर जागरूक किया गया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.