Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur विधायक संजीव सरदार ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक, निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए बनी योजना MLA Sanjeev Sardar held a meeting with the officials of the Electricity Department, a plan was made for uninterrupted power supply.

 


Jamshedpur (Nagendra) पोटका विधानसभा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ एवं निर्बाध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए विधायक संजीव सरदार ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता के साथ जमशेदपुर परिसदन में बैठक की। बैठक में क्षेत्र की बिजली समस्याओं के स्थायी समाधान तथा विद्युत बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए व्यापक योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान क्षेत्र में भविष्य की बिजली जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नई ट्रांसमिशन व्यवस्था विकसित करने पर सहमति बनी। बैठक में निर्णय लिया गया कि चाईबासा से आने वाली PGCIL की 400/220 केवी लाइन तथा चांडिल से आने वाली JUSNL की 400/220 केवी लाइन को जोड़ते हुए पांडरासोली में एक आधुनिक लाइन हब (Line Hub) स्थापित किया जाना है, जिसकी लागत कई करोड़ रुपये होगी।


इस परियोजना के पूरा होने के बाद क्षेत्र में लो-वोल्टेज और बार-बार होने वाली बिजली कटौती की समस्या का स्थायी समाधान होने की उम्मीद है। इसका सीधा लाभ हाता, पोटका, डुमरिया, मुसाबनी, राजनगर, और घाटशिला क्षेत्र के उपभोक्ताओं को मिलेगा, जिससे बिजली आपूर्ति अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं भरोसेमंद होगी। बैठक के दौरान विधायक संजीव सरदार ने कहा कि पोटका विधानसभा की जनता को बेहतर, गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए मजबूत बिजली व्यवस्था आवश्यक है और इसी उद्देश्य से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विधायक ने भरोसा जताया कि प्रस्तावित लाइन हब और नई ट्रांसमिशन व्यवस्था के क्रियान्वयन से आने वाले समय में क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में व्यापक सुधार देखने को मिलेगा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.