Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur प्रसिद्ध समाजसेवी स्वर्गीय के के सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित , पूर्व सीएम रघुवर दास, सांसद, विधायक सहित अन्य गणमान्य रहे मौजूद A massive blood donation camp was organised on the birth anniversary of renowned social worker late KK Singh; former CM Raghuvar Das, MP, MLA and other dignitaries were present.

 


Jamshedpur (Nagendra) शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी बाबू के. के. सिंह की जयंती पर आयोजित यह रक्तदान शिविर उनके द्वारा अपने परिवार को दिये गये संस्कार का ही प्रतीक है कि उनके जाने के बाद उनको याद करने के एक तरीके के रूप में उनके परिवार ने दूसरों के हित से जुड़ा रक्तदान का माध्यम चुना। अपने जीवन में वे ऐसे ही लोकोपकारी रहे, उन्होने अपने सामने आने वाले हर जरूरतमंद की समय पर मदद की, ये उनकी विशेषता रही। उक्त विचार जिला के सांसद विद्युत वरण महतो ने यहां रेड क्रॉस भवन में रेड क्रॉस के पेट्रन व जाने माने समाजसेवी स्व. के. के. सिंह की जयंती पर आयोजित रक्तदान शिविर के उद्घाटन सत्र में व्यक्त किया। उन्होने रक्तदान कर रहे रक्तदाताओं को पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका उत्साह बढाया। 


कार्यक्रम में उपस्थित जुगसलाई के विधायक मंगल कालिन्दी ने कहा कि अपने जीवन में के. के. सिंह जी हमेशा सेवा के प्रतीक रहे, उन्होने जीवनपर्यन्त लोगों की मदद की, आज भी इनके आवास पर लोग उसी आशा विश्वास के साथ पहुंचते हैं, जैसे किसी जनप्रतिनिधि सांसद व विधायक के आवास पर लोग जाकर अपनी समस्या का समाधान पाते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित इंचागढ़ चांडिल की विधायक श्रीमती सविता महतो ने कहा कि यह परिवार अपने संस्कारों के कारण आज लोगों के दिलों में है आज भी लोग अगर स्व. के. के. सिंह जी को याद करते हैं तो यह उनका अमर कृतित्व है। कार्यक्रम में मानगो की मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने अपने वाणी से स्व. के. के. सिंह के प्रति श्रद्धांजली व्यक्त किया। 


कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने स्व. के. के. सिंह से जुड़े अपने संस्मरणों को याद करते हुए कहा कहा कि उनका व्यक्तित्व अद्भुत था, उनमें लोगों की परख थी, और हर समय मदद का जज्बा था। उद्घाटन समारोह में वरीय समाजसेवी ए. के. श्रीवास्तव, अरुण बांकरेवाल ने भङई अपने विचार रखें, समाजसेवी कार्यकर्ता शिवशंकर सिंह ने बाबू के. के. सिंह से जुड़े अपने जीवन के संस्मरण को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन मानव जीवन के हर पहलु को छूता था। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास  ने शामिल होकर रक्तदान कर रहे रक्तदाताओं का हौसला बढाया। 


उद्घाटन समारोह के दौरान के. के. एजुकेशनल फाउण्डेशन की संरक्षक श्रीमती उर्मिला सिंह, चेयरमैन विकास सिंह, डायरेक्टर रश्मि सिंह ने अतिथियों को अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकार जय प्रकाश राय, बृजभूषण सिंह, उदित अग्रवाल, सत्येन्द्र कुमार, जिला पार्षद कविता परमार, वरीय नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, समाजसेवी अशोक चौधरी, राजकिशोर सिंह, जयकुमार, अमोद कुमार, दीप सिंह, राजेश चौधरी, अमोद राय, प्रभुनाथ सिंह, श्रीमती उषा सिंह, राकेश मिश्र, विशाल सिंह, आशुतोष पारीक, मुख्य रूप से उपस्थित थें।


रक्तदान शिविर का प्रबंधन स्व. के. के. सिंह को पोत्र आर्य वत्स ने अपने साथियों के साथ किया, आर्य वत्स के साथ आशीष कश्यप, हर्षित शर्मा, अक्षत कुमार, मोहित कुमार, अग्रिमा वत्स, अक्षिता शाही ने शिविर को सुव्यवस्थित करने में रेड क्रॉस कार्यकर्ताओं को सहयोग प्रदान किया। जमशेदपुर ब्लड सेन्टर की टीम ने रक्त संग्रहण का कार्य किया। रक्तदान शिविर में 254 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर के सफलता पूर्वक सम्पन्न होने पर शिविर का संचालन कर रहे रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह एवं के. के. एजुकेशनल फाउण्डेशन ट्रस्ट विकास सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.