Upgrade Jharkhand News. विश्व पर्यावरण दिवस (०५ जून) के अवसर पर आर. डी. टाटा तकनीकी संस्थान, गोलमुरी (एनटीटीएफ) एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण पखवाड़ा के अंतर्गत पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर संस्थान परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि यदि हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ पृथ्वी सुनिश्चित करनी है, तो ऑक्सीजन के प्रमुख स्रोत वृक्षों का संरक्षण एवं संवर्धन अत्यंत आवश्यक है। वृक्षारोपण पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का सबसे सरल और प्रभावी उपाय है।
सभी उपस्थित लोगों से अपील की गई कि वे अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ तथा अन्य विशेष अवसरों पर कम-से-कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल का संकल्प लें। साथ ही प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए कपड़े के थैले का नियमित उपयोग करने का संदेश भी दिया गया।
इस अवसर पर बी.के. सिंह, टीएसएफ,LEAD INSTITION, प्रीता जॉन (प्राचार्य), पल्लवानी चौधरी ( उप- प्राचार्य) सहित संस्थान एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के अनेक अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, उनकी देखभाल करने तथा स्वच्छ एवं हरित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। “आइए, संकल्प के साथ पर्यावरण को बचाएं और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, हरित और सुरक्षित भविष्य का निर्माण करें।”


No comments:
Post a Comment