- स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ बच्चों का होगा काॅसिलिंग।
Upgrade Jharkhand News. आईडीटीआर जमशेदपुर कैंपस में हेल्थ सेंटर का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि एसिया के उपाध्यक्ष देवांग गांधी,सचिव एसिया अशोक गुप्ता एवं आईडीटीआर के जीएम रवीन्द्र कुमार ने फीता काट कर संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर जीएम रवीन्द्र कुमार ने बताया कि संस्थान में छात्र- छात्राओं की हेल्थ समस्या को देखते हुए हेल्थ सेंटर खोलने का निर्णय लिया गया है। सेंटर में आवश्यकतानुसार बच्चों का स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ उनका काॅसिलिंग भी किया जाएगा। तीन चिकित्सकों द्वारा सेंटर का संचालन होगा जहां बच्चों का प्रारंभिक स्वास्थ्य जांच किया जाएगा।
संस्थान के स्टाफ भी आवश्यकतानुसार हेल्थ सेंटर का लाभ ले सकेंगे। मुख्य अतिथि देवांग गांधी एवं अशोक गुप्ता ने संस्थान में हेल्थ सेंटर के उद्घाटन की सराहना की। इस अवसर पर उपस्थित मारवाड़ी महिला मंच की अधिकारियों ने भी इस कार्य की सराहना की। इसके पूर्व पुष्पगुच्छ प्रदान कर अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में एडमिन अंजन कुंडु]वाई के कांत]रामबाबू वर्मा]राजकुमार वर्मा ज्योति रजक]प्रियंका समेत काफी संख्या में आईडीटीआर के अधिकारी] कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं।


No comments:
Post a Comment