Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa लगातार 20 घंटे की मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, बोकना पुल डूबा, कई मार्ग बाधित Heavy rain for 20 hours disrupted normal life, submerged Bokna bridge, blocking several roads.

 


Guwa (Sandeep Gupta) सारंडा क्षेत्र में पिछले 20 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है। गुवा से बड़ाजामदा जाने वाले मार्ग पर पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप स्थित बोकना पुल पूरी तरह जलमग्न हो गया है। पुल के ऊपर से पानी बहने के कारण इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। स्थिति को और गंभीर बनाते हुए इसी मार्ग पर एक विशाल पेड़ भी गिर गया है, जिससे रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। हालांकि गुवा से बड़ाजामदा आने-जाने के लिए हाथी चौक होकर एक वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध है, लेकिन बोकना पुल मार्ग फिलहाल पूरी तरह बंद है। इधर लगातार बारिश के कारण कारो नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ गया है।


नदी उफान पर होने से आसपास के क्षेत्रों में लोगों की चिंता बढ़ गई है। वहीं गुवा वन कार्यालय के सामने मुख्य सड़क पर एक विशाल साल का पेड़ गिर जाने से वहां भी यातायात प्रभावित हो गया है। इस कारण लोगों को गुवा बाजार जाने के लिए दूसरे मार्ग का सहारा लेना पड़ रहा है। इस बीच नोवामुंडी भाग-1 की जिला परिषद सदस्य सुश्री देवकी कुमारी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। 


उन्होंने कहा कि कारो नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कोई भी व्यक्ति नदी में स्नान करने या मछली पकड़ने के लिए न जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। साथ ही लोगों से सुरक्षित रहने, अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.