Guwa (Sandeep Gupta) सेल मेघाहातुबुरू माइंस के मेकनिकल माइनिंग विभाग में जूनियर इंजीनियर एसोसिएट पद पर कार्यरत जयपाल हेस्सा पुर्त्ती 32 वर्षों की लंबी सेवा के बाद जून 2026 में सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर एचआरडी सेंटर, मेघाहातुबुरू में सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों, यूनियन प्रतिनिधियों, सहकर्मियों, परिवारजनों एवं स्थानीय महिलाओं ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। जयपाल हेस्सा पुर्त्ती ने जून 1992 में सेल की सेवा शुरू की थी। अपने पूरे कार्यकाल के दौरान उन्होंने निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करते हुए कंपनी के उत्पादन एवं विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
समारोह के मुख्य अतिथि प्रभारी महाप्रबंधक कल्याण मांझी ने कहा कि उनकी कार्यशैली और अनुभव आने वाली पीढ़ी के कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। कार्यक्रम में एजीएम (मेकनिकल) साहू, सीनियर मैनेजर (एचआर) रोहित टोप्पो सहित अन्य अधिकारियों एवं यूनियन प्रतिनिधियों ने उनके अनुशासन, सरल स्वभाव और श्रमिकों के प्रति सहयोगी रवैये की सराहना की। इस अवसर पर उन्हें शॉल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अंत में सभी ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं समृद्ध जीवन की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी।


No comments:
Post a Comment