Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa गुवा में झारखंड मजदूर संघर्ष संघ की बैठक, मांगें पूरी नहीं होने पर उत्पादन ठप करने की चेतावनी Jharkhand Mazdoor Sangharsh Sangh meets in Guwa, warns of halting production if demands are not met

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा रेलवे मार्केट स्थित झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के यूनियन कार्यालय में सोमवार देर शाम ठेका मजदूरों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने की। बैठक में बड़ी संख्या में ठेका मजदूर उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने कहा कि विभिन्न समस्याओं को लेकर कई बार सेल प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा गया है, लेकिन अब तक किसी भी मांग पर सकारात्मक पहल नहीं की गई है। इससे मजदूरों में भारी नाराजगी है। बैठक में गुवा सेल अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, अस्पताल एवं शौचालयों की नियमित सफाई, नया एक्स-रे मशीन उपलब्ध कराने, विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति, मरीजों के भोजन की गुणवत्ता सुधारने तथा मधुमेह (शुगर) के मरीजों के लिए अलग डाइट की व्यवस्था करने की मांग उठाई गई। इसके अलावा नया एंबुलेंस उपलब्ध कराने, सफाई कर्मियों की बहाली, अस्पताल में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा लंबित सिविल कार्यों को शीघ्र शुरू करने की भी मांग की गई।


संघ ने बारिश के दौरान मजदूरों के क्वार्टरों में छत से पानी टपकने और गंदा पानी घरों में घुसने की समस्या का स्थायी समाधान करने, इस्को मध्य विद्यालय में एडॉप्ट शिक्षक की नियुक्ति तथा गुवा डीएवी पब्लिक स्कूल में लंबे समय से कार्यरत शिक्षकों का स्थानांतरण कर नए शिक्षकों की बहाली करने की भी मांग रखी। बैठक में ठेका मजदूरों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। 


संघ ने कहा कि सेल प्रबंधन ने 500 ठेका मजदूरों की बहाली का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक केवल 18 लोगों की ही नियुक्ति हो सकी है। इसके अलावा ठेकेदारों द्वारा न्यूनतम मजदूरी से कम भुगतान, समय पर वेतन नहीं देना तथा फर्जी हस्ताक्षर एवं अंगूठे के निशान लगाकर मजदूरी की राशि निकाले जाने जैसे मामलों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी उठाई गई। साथ ही सेमी-स्किल्ड एवं स्किल्ड श्रमिकों के लंबित भुगतान को अविलंब जारी करने की मांग की गई। बैठक के अंत में रामा पांडे ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सेल प्रबंधन शीघ्र ही इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेता है, तो झारखंड मजदूर संघर्ष संघ आंदोलन तेज करेगा और आवश्यकता पड़ने पर सेल का चक्का जाम कर उत्पादन भी प्रभावित किया जाएगा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.