Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa गुवा में झारखंड मज़दूर यूनियन की बैठक, मजदूर हित और रोजगार के मुद्दों पर हुई चर्चा Jharkhand Mazdoor Union meeting in Guwa, workers' welfare and employment issues discussed

 



Guwa (Sandeep Gupta) सोमवार देर शाम गुवा बाजार स्थित झारखंड मज़दूर यूनियन कार्यालय में यूनियन के महामंत्री हेमराज सोनार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सप्लाई मजदूर, ठेका मजदूर, ड्राइवर संघ सहित विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में मजदूरों की विभिन्न समस्याओं, उनके अधिकारों और हितों की रक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही आगामी 15 अगस्त के कार्यक्रम की तैयारियों, मजदूरों की लंबित समस्याओं तथा स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के मुद्दे पर भी विचार-विमर्श किया गया। 


महामंत्री हेमराज सोनार ने बताया कि सेल प्रबंधन के साथ हुई बातचीत में गुवा डीएवी पब्लिक स्कूल में +2 के विद्यार्थियों के लिए दो अतिरिक्त कक्षाओं की व्यवस्था करने की मांग रखी गई है। इसके अलावा गुवा सेल अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, अस्पताल के आधुनिकीकरण और समुचित विकास की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।


उन्होंने कहा कि मजदूरों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और एकजुट होकर ही उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव है। उन्होंने विश्वास जताया कि सेल प्रबंधन के साथ सकारात्मक बातचीत के माध्यम से मजदूरों और क्षेत्र से जुड़े सभी महत्वपूर्ण मुद्दों का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.