Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa स्व. राधे सुंबरुई एवं स्व. पुर्णचंद्र बिरूआ स्मृति जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की तैयारियां तेज Preparations are in full swing for the Late Radhe Sumbrui and Late Purnachandra Birua Memorial District Level Archery Competition.

Guwa (Sandeep Gupta) सेल की किरीबुरू में आगामी 8 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली स्व. राधे सुंबरुई एवं स्व. पुर्णचंद्र बिरूआ स्मृति जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार हो रही है। प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन पश्चिम सिंहभूम जिला आर्चरी एसोसिएशन द्वारा सेल किरीबुरू आयरन ओर माइंस (CSR-CMLO) के सहयोग से एकलव्य आर्चरी अकादमी, किरीबुरू में किया जाएगा। प्रतियोगिता की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को जिला आर्चरी एसोसिएशन के अध्यक्ष सिद्धार्थ पाड़ेया के नेतृत्व में एक टीम ने एकलव्य आर्चरी अकादमी का निरीक्षण किया। टीम ने मैदान, खिलाड़ियों के आवास, भोजन, सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया और सेल प्रबंधन के अधिकारियों के साथ प्रतियोगिता के सफल संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की। 


निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष तुरी सुंडी, टेक्निकल सदस्य बिरसिंह पुरती, सेल के सीएसआर विभाग के सीनियर मैनेजर बी. बासा, आदिवासी कल्याण केंद्र मेघाहातुबुरू के महासचिव रोयाराम चाम्पिया, कोषाध्यक्ष सेरगेया अंगारिया, संगठन सचिव बीरबल गुड़िया, धनुर्जय लागुरी, हीरालाल सुंडी, बलभद्र बिरुली, माधव चंद्र कोड़ा, गोपी लागुरी सहित कई खेल प्रेमी एवं आयोजक उपस्थित रहे। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में पश्चिम सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों और ग्रामीण क्षेत्रों से 150 से अधिक तीरंदाज भाग लेंगे। यह आयोजन युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा। आदिवासी बहुल क्षेत्र में तीरंदाजी केवल एक खेल नहीं, बल्कि परंपरा और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। ऐसे में यह प्रतियोगिता स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। 


प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। टेक्निकल स्कोरिंग कमेटी, ग्राउंड मेंटेनेंस, आवास एवं भोजन, स्वागत, मीडिया तथा अनुशासन समिति को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि आयोजन सुचारु एवं सफल ढंग से संपन्न हो सके। आयोजन समिति ने बताया कि यह प्रतियोगिता दो दिवंगत खेल प्रेमियों स्व. राधे सुंबरुई और स्व. पुर्णचंद्र बिरूआ की स्मृति को समर्पित है। प्रतियोगिता के माध्यम से उनकी खेल भावना, समाज सेवा और खेलों के प्रति समर्पण को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.