Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa गुवा में एसआईआर अभियान तेज, मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने की अपील SIR campaign intensifies in Guwa, voters urged to keep necessary documents ready

 


Guwa (Sandeep Gupta) निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) अभियान के तहत गुवा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और शहरी इलाकों में आंगनबाड़ी केंद्रों की साहियाओं तथा विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। आंगनबाड़ी केंद्र की साहिया राहिल पूर्ती ने बताया कि सत्यापन के दौरान मतदाताओं से आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम तथा माता-पिता का विवरण मांगा जा रहा है। 


उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि सत्यापन टीम के पहुंचने से पहले ये सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें, ताकि एसआईआर की प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी की जा सके और किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने जानकारी दी कि यदि किसी मतदाता का नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, तो ऐसी स्थिति में उसके पिता या दादा का नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में उपलब्ध होने पर भी आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर एसआईआर की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। राहिल पूर्ती ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। 


उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे सत्यापन दल का सहयोग करें, सही जानकारी उपलब्ध कराएं तथा आवश्यक दस्तावेज समय पर प्रस्तुत करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे और अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.