Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa गुवा में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली साईं बाबा की भव्य पालकी यात्रा Sai Baba's grand palanquin procession begins in Guwa with reverence and devotion.

 


Guwa (Sandeep Gupta)  गुवा के कैलाश नगर से गुरुवार को श्रद्धा और भक्ति के माहौल में साईं बाबा की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। पालकी यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और साईं बाबा की पालकी को अपने माथे पर उठाकर पूरे नगर का भ्रमण कराया। यह यात्रा कैलाश नगर से प्रारंभ होकर रेलवे कॉलोनी, योग नगर, बिरसा नगर, कल्याण नगर, कच्ची धौड़ा, विवेक नगर, रेलवे मार्केट, रामनगर तथा गुवा बाजार होते हुए पुनः कैलाश नगर पहुंची। 


यात्रा के दौरान श्रद्धालु साईं बाबा के भजन-कीर्तन गाते, नृत्य करते और जयकारे लगाते हुए पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण का संचार करते रहे। पालकी यात्रा के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच साईं बाबा का प्रसाद स्वरूप खीर का वितरण किया गया। इस अवसर पर राजाराम बेहरा, विवेक बेहरा, त्रिनाथ पुथाल, मोनालिसा पुथाल, सुंदर राउत, सोउते राउत, पुष्पा बेहरा, सुनीता पुथाल, दीपा तुषार सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.