Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa सड़क हादसे में सेल कर्मी की मौत का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, बिना लाइसेंस चला रहा था बाइक SAIL employee's death in road accident revealed, accused arrested, was driving bike without license

 


Guwa (Sandeep Gupta) किरीबुरू थाना पुलिस ने सड़क दुर्घटना के एक चर्चित मामले का खुलासा करते हुए प्रोस्पेक्टिंग निवासी 36 वर्षीय अजंता कंडुलना को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। यह कार्रवाई मेघाहातुबुरू के सेल कर्मी सचिन करण की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में की गई। कुछ दिन पहले सारंडा सुवन छात्रावास के समीप रात में सचिन करण गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले थे। उन्हें उपचार के लिए इस्पात जनरल अस्पताल, राउरकेला ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शुरुआत में मामला स्वयं मोटरसाइकिल दुर्घटना का प्रतीत हो रहा था, लेकिन किरीबुरू थाना प्रभारी रोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस की गहन जांच ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया।


जांच में घटनास्थल, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर पता चला कि सचिन की मोटरसाइकिल को अजंता कंडुलना की तेज और लापरवाही से चलाई जा रही बाइक ने टक्कर मारी थी। हादसे के बाद आरोपी घायल सचिन की सहायता करने या अस्पताल पहुंचाने के बजाय मौके से फरार हो गया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। थाना प्रभारी रोहित कुमार ने लोगों से सड़क दुर्घटना के घायलों की तत्काल सहायता करने, पुलिस और एंबुलेंस को सूचना देने की अपील की। उन्होंने कहा कि "गुड समैरिटन" (नेक नागरिक) कानून के तहत संरक्षित हैं और ऐसे लोगों का पुलिस सम्मान करेगी।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.