Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa किरीबुरू में छात्रवृत्ति विशेष कैंप, खदान श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा सरकारी योजना का लाभ Special scholarship camp in Kiriburu, children of mine workers will get the benefit of government scheme

 


Guwa (Sandeep Gupta) कल्याण आयुक्त, रांची के निर्देश पर तथा कल्याण पदाधिकारी बड़ाजामदा उदय शंकर कुमार की देखरेख में सोमवार को प्रोजेक्ट सेंट्रल स्कूल, किरीबुरू में छात्रवृत्ति विशेष कैंप आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य सेल कर्मियों, ठेका श्रमिकों एवं विभिन्न खदानों में कार्यरत श्रमिकों के बच्चों को भारत सरकार की छात्रवृत्ति योजना से जोड़ना है। शिविर में सेल किरीबुरू के महाप्रबंधक (पी एंड ए) अमित कुमार विश्वास, सहायक महाप्रबंधक गीता कुमारी, प्राचार्य सुधा सिंह तथा कल्याण विभाग के संजीव कुमार, रियाजुद्दीन, जतिन सहित अन्य अधिकारियों का सहयोग रहा। कल्याण पदाधिकारी उदय शंकर कुमार ने बताया कि योजना सभी धर्म एवं समुदाय के पात्र विद्यार्थियों के लिए समान रूप से लागू है। सुपरवाइजर से नीचे श्रेणी के कर्मचारियों के बच्चों को भी इसका लाभ मिलेगा। 


उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए संस्थान का पहचान पत्र, वेतन स्लिप (जहां लागू हो), पिछली कक्षा की अंकसूची, आधार आधारित ओटीआर एवं ई-केवाईसी सहित आवश्यक दस्तावेज जरूरी हैं। जिन ठेका श्रमिकों के पास वेतन स्लिप नहीं है, वे केवल पहचान पत्र के आधार पर भी आवेदन कर सकते हैं। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन श्रम कल्याण संगठन, रांची द्वारा संचालित इस योजना के तहत कक्षा 1 से प्रोफेशनल डिग्री तक के विद्यार्थियों को 1,000 से 25,000 रुपए तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी।


आवेदन नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) के माध्यम से ऑनलाइन किए जाएंगे। कक्षा 1 से 10 तक आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त तथा कक्षा 11 से प्रोफेशनल डिग्री तक 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। उदय शंकर कुमार ने कहा कि योजना के लिए पर्याप्त फंड उपलब्ध है। उन्होंने सभी पात्र श्रमिकों से अपने बच्चों का समय पर आवेदन कराकर छात्रवृत्ति योजना का लाभ उठाने की अपील की।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.