Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur श्री नीलकंठ महादेव संघ ने किया भूमि पूजन , 10 अगस्त को दूसरी सोमवारी पर सजेगी दसवीं भजन संध्या Shri Neelkanth Mahadev Sangh performed Bhoomi Pujan, the tenth Bhajan Sandhya will be organised on the second Monday on 10th August.

 


Jamshedpur (Nagendra) पवित्र श्रावण मास की दूसरी सोमवारी के शुभ अवसर पर भगवान भोलेनाथ की भक्ति से वातावरण को शिवमय बनाने के उद्देश्य से श्री नीलकंठ महादेव संघ द्वारा 10 अगस्त को दसवीं भव्य भजन संध्या एवं विशाल महाभंडारा का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ बुधवार को एग्रिको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर संघ के सभी सदस्य एकत्रित हुए। विधि-विधान से भगवान भोले नाथ का पूजन-अर्चन कर आयोजन की सफलता एवं जनकल्याण की कामना की गई। 


धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात आयोजन की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा करते हुए तैयारियों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। संघ के सदस्य अरविन्द कुमार ने बताया कि भजन संध्या को लेकर सभी तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। इस वर्ष भी देश के प्रसिद्ध एवं ख्यातिप्राप्त भजन गायक अपनी मधुर एवं भक्तिमय प्रस्तुतियों से शिवभक्तों को भक्तिरस में सराबोर करेंगे। उन्होंने बताया कि आमंत्रित कलाकारों के नामों की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी। कार्यक्रम के उपरांत विशाल महाभंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु महाप्रसाद ग्रहण करेंगे। संघ के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं समय-सारिणी जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी। 


आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए संघ के सभी सदस्य तन, मन और धन से सेवा भाव के साथ जुटे हुए हैं। भूमि पूजन के अवसर पर संघ के सदस्य पंकज कुमार, अरविन्द कुमार, बालकृष्ण प्रसाद, अजीत कुमार, रविशंकर सिंह, विकास कुमार, रणवीर मंडल, मुनीम सिंह, राज सिंह, जयपाल भगत, राजभुवन, सतीश, पिंटू, रणजीत सरकार, अमित सिन्हा, संतोष सिन्हा, राजू सानन, महेंद्र शुक्ला, सुनील, धनंजय मंडल, मनोज कुमार, दिलीप पासवान, जितेंद्र प्रसाद, बिट्टू राय सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.