Chaibasa

Chaibasa लगातार बारिश से घर पर गिरा विशाल पेड़, परिवार बाल-बाल बचा A huge tree fell on a house due to continuous rain, the family narrowly escaped.

Guwa (Sandeep Gupta)  पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण गुवा थाना क्षेत्र के लालजी हाटिंग में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सड़क किनारे स्थित जीवन भेंगरा के घर के ऊपर एक विशाल …

Chaibasa लगातार बारिश से घर पर गिरा विशाल पेड़, परिवार बाल-बाल बचा A huge tree fell on a house due to continuous rain, the family narrowly escaped.

 


Guwa (Sandeep Gupta) पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण गुवा थाना क्षेत्र के लालजी हाटिंग में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सड़क किनारे स्थित जीवन भेंगरा के घर के ऊपर एक विशाल पेड़ गिर जाने से घर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, घर में सो रहे सभी लोग समय रहते बाहर निकल गए, जिससे उनकी जान बच गई। घटना के संबंध में जीवन भेंगरा ने बताया कि रात में परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे। आधी रात के बाद अचानक तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। आवाज सुनते ही सभी लोग घबराकर घर से बाहर निकल आए। 


बाहर निकलते ही देखा कि एक विशाल पेड़ उनके घर के ऊपर गिर पड़ा है, जिससे मकान का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जीवन भेंगरा ने बताया कि यदि परिवार के सदस्य समय रहते घर से बाहर नहीं निकलते, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद परिवार दहशत में है और क्षतिग्रस्त घर में रहना भी जोखिम भरा हो गया है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से घर का आकलन कर उचित मुआवजा एवं क्षतिग्रस्त मकान की मरम्मत कराने की मांग की है। वहीं लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र के लोगों में भी भय का माहौल बना हुआ है।



Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280