Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur ओम कावंरिया सेवा संघ ने देवघर में 29 जुलाई से एक महीने तक सेवा शिविर लगाएगा - पप्पू सिंह Om Kanwariya Seva Sangh will organize a service camp in Deoghar for a month from July 29 - Pappu Singh

 


Jamshedpur (Nagendra) ओम कांवरिया सेवा संघ सावन में शिवभक्तों की सेवा के लिए देवघर कांवरिया पथ में सुइयां पहाड़ स्थित घुटिया में शिविर लगाएगा। आगामी 29 जुलाई से 27 अगस्त तक यह शिविर लगेगा। शिविर के लिए 32 वोलेंटियर की टीम सोमवार को रवाना हुई है। वहीं अलग अलग शहरों के दर्जन भर वोलेंटियर शिविर पर पहुंचेंगे। शिविर का उद्घाटन 29 जुलाई को शाम में पूजा-आरती के बाद होगा। बिरसानगर में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर  संस्था के प्रमुख पप्पू सिंह ने जानकारी दिया कि संगठन लगातार 16 वर्षो से यह शिविर लगा रहा है। शिविर में इस वर्ष भी शिवभक्तों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा।


शिवभक्तों के लिए नहाने, खाने, शौचालय, भोजन, नाश्ता और मसाज की व्यवस्था रहेगी। प्रत्येक सुबह और शाम को पूजा और आरती होगा। शिविर में भक्तों की थकान दूर करने के लिए मशीनों से फुट, हेड और बाॅडी मसाज दिया जाएगा। गर्म पानी की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही सुबह और शाम नाश्ता के साथ भोजन दिया जाएगा। पूरी, सब्जी, हलवा, फल, साबुनदाना, खीर का वितरण होगा। मोबाइल चार्जर की व्यवस्था रहेगी। भक्तों के रात्रि विश्राम की भी व्यवस्था की जाएगी। इस संवाददाता सम्मेलन में संस्था के संरक्षक धनंजय कुमार सिंह, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, सतेन्द्र सिंह, एमवी राव भी मुख्य रूप से उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.