Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur कारगिल विजय दिवस मनाया गया Kargil Vijay Diwas celebrated

 


Jamshedpur (Nagendra) यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड एंटी करप्शन सोशल जस्टिस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रांतिक कुमार दास के नेतृत्व मे एवं झारखंड टीम के द्वारा, हर साल की भाती इस साल भी " कारगिल विजय दिवस 2026 " के उपलक्ष्य में जमशेदपुर के गोलमुरी पुलिस लाइन में शहीद स्मारक स्थल पर फूलमाला, मोमबत्ती जलाकर, सल्यूट देकर एवं 1मिनिट की मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रांतिक कुमार दास ने कहा कि हमारा संगठन पूरे देश में समाज सेवा और देश सेवा की कार्यक्रम करती है।


इस तरह की देशभक्ति कार्यक्रम में बीर शहीदों को नमन, सैल्यूट देकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रांतिक कुमार दास के साथ, प्रदेश संरक्षक गोपाल कृष्ण, जिला अध्यक्ष देबाशीष चंद्र, जिला महिला उपसचिव स्वाती राव, ब्लाॅक सचिव शंकर महंती, ब्लॉक उपसचिव पूनम सिंहा, कुमार सिन्हा आदि शामिल होकर सफल बनाने में मदद किए।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.