Jamshedpur (Nagendra) जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर साकची स्थित होम पाईप की रहने वाली संतोषी लोहार नामक एक महिला मरीज को डालसा पीएलवी नागेन्द्र कुमार ने एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराकर ईलाज कराया। उक्त महिला काफी कमजोर हो गई थी और ठंड व बुखार से तप रही थी।
उसे शीघ्र एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया , जहां डॉक्टर की निगरानी में ईलाज किया जा रहा है। डॉक्टर ने बताया कि महिला मरीज के स्वास्थ्य में काफी सुधार है। उसे एक दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। साथ ही पीएलवी द्वारा एमजीएम अस्पताल में भर्ती एक दूसरे मरीज को O + ग्रुप का एक यूनिट ब्लड भी दिलवाने का काम किया।

No comments:
Post a Comment