Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur सोनारी में बाबा श्याम के भजनों की रसधार में खुब झूमे श्रद्धालु Devotees danced to the tune of Baba Shyam's hymns in Sonari.

 


Jamshedpur (Nagendra) गिरधर मेरे मौसम आया धरती के श्रृंगार का..., बांस की बांसुरी पर घनो इतरवा..., शरण तुम्हारी जो मिल गयी हैं सांवरे..., श्याम धणी को आयो रे बुलावा...., नीला मनै श्याम से मिला दें..., ऐसी मस्ती कहां मिलेगी..., लाखों पापी तार दिये सुनते हैं सरकार..., मोर छड़ी लहरायी रे रशिया... आदि भटली वाले बाबा श्याम के भजनों की रसधार में श्रद्धालु खुब झूमे। मौका था श्री श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा मासिक श्याम कीर्त्तन महोत्सव का। इस धार्मिक मौके पर स्थानीय भजन गायक महाबीर अग्रवाल, नीरज जालान, लिप्पु शर्मा, सक्षम पलसानिया, रोहित गुलाटी, उमेश खीरवाल, लक्ष्य आगीवाल द्वारा बाबा श्याम के भजनों की अमृत वर्षा कर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किये गये भजनों पर भक्तों द्वारा नृत्य भी प्रस्तुत किया गया।


अग्रवाल परिवार द्धारा आयोजित मासिक कीर्त्तन महोत्सव बहुत ही धुमधाम से सोनारी संगम विहार में मनाया गया। श्री गणेश वंदना के साथ भजनों का कार्यक्रम शुरू हुआ जो देर रात तक चला। इससे पहले संध्या 7.30 बजे से बाबा श्याम की पूजा अर्चना शुरू हुई। यजमान संजना-संजय अग्रवाल नेे पूजा की। आचार्य रामजी पारिक ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना करायी और सब भक्तों को रक्षा सूत्र बांधा। इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण श्याम बाबा का भव्य दरबार, छप्पन व्यजनों का भोग, अखंड ज्योत तथा श्याम रसोई प्रसाद था। इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश पसारी, सुधीर अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, विमल गुप्ता, अनीता, आशा, सोनी, खुशबू, बिंदू, विनिता, ममता, राशिका आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.