Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur आरसीजेई अध्यक्ष वीना और सुजय बने सचिव, नयी टीम ने संभाला पदभार RCJE President Veena and Sujay became Secretary, new team took charge

 


  • रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट का 49वाँ पदस्थापना समारोह गोलमुरी क्लब में संपन्न

Jamshedpur (Nagendra) रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट (आरसीजेई) का 49वाँ पदस्थापना समारोह गोलमुरी क्लब में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर रोटरी वर्ष 2026-27 के लिए नई नेतृत्व टीम ने औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। समारोह में पीडीजी डॉ. आर. भारत, पीडीजी रोटेरियन रोनाल्ड डीकोस्टा और असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन शिवानी गोयल की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रोटेरियन प्रतिम बनर्जी द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाना रहा। शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने नई टीम को रोटरी के मूल मंतव्य सेवा सर्वाेपरि के प्रति समर्पित रहकर समाज सेवा के कार्य आगे बढ़ाने का संदेश दिया। रोटरी वर्ष 2026-27 के लिए नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन वीना मित्रा एवं सचिव रोटेरियन सुजय जे. करनाड ने पदभार संभाला। 


इसके साथ ही नवगठित बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को बधाई दी गई और यह विश्वास जताया गया कि नई टीम क्लब की सेवा परंपरा को और ऊँचाइयों तक ले जाएगी। समारोह के दौरान रोटरी वर्ष 2025-26 की निवर्तमान टीम अध्यक्ष रोटेरियन पुनीत कौंटिया एवं सचिव रोटेरियन आर. संतोषी को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित व धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उनके कार्यकाल में क्लब ने कई प्रभावी सामाजिक सेवा परियोजनाओं का सफल संचालन किया और सदस्यों के बीच आपसी सहभागिता को सुदृढ़ बनाया। क्लब के सदस्यों ने वरिष्ठ रोटरी नेतृत्व के मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज सेवा और मानवीय मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में नई टीम को मंगलकामनाएँ देने के साथ हुआ।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.