Jamshedpur (Nagendra) गुरुवार को लोयोला स्कूल बिस्टुपुर में संत इग्नेशियस ऑफ लोयोला के जीवंत विरासत के सम्मान के तौर पर लोयोला दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इसके साथ ही एक सप्ताह तक चलने वाले आकर्षक कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं और विशेष सभाओं की श्रृंखला का समापन हो गया। इसमें छात्रों की रचनात्मक प्रतिभाओं को निखारने और उनमें जेसुइट मूल्यों को स्थापित करने, पर्यावरण के प्रति सजग रखने का अवसर मिला। मैजिस ("अधिक की खोज") की अवधारणा से संदेश दिया गया कि सच्चा मैजिस व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं से नहीं, बल्कि प्रेम, निस्वार्थ सेवा और कृतज्ञता से मापा जाता है।
शुरुआत रेक्टर फादर माइकल टी. राज, पूर्व प्रिंसिपल फादर विक्टर मिस्क्विथ , लोयोला हिंदी स्कूल के फादर अजीत कुमार बहाला, फादर सिरिल टिग्गा (प्रिंसिपल, इन्फैंट जीसस पैरिश), वाइस प्रिंसिपल जयंती शेषाद्री और विनीता एक्का, और विक्टोरिया प्रसाद (समन्वयक, सीनियर सेक्शन) के नेतृत्व में एक गरिमामय जुलूस के साथ हुआ। संत इग्नेशियस के जीवन पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई। समापन नोबल नाइट एंथम की भावपूर्ण प्रस्तुति के साथ हुआ, जिसने उपस्थित लोगों को लोयोला के गौरव और अटूट भावना से भर दिया।


No comments:
Post a Comment