Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur शहर में लगातार विफल साबित हो रही प्रशासनिक व्यवस्था के खिलाफ विपक्षी दलों ने एकजुट होकर हुंकार भरी Opposition parties unitedly raised their voice against the administrative system which is continuously proving to be a failure in the city.

 


  • जमशेदपुर में चरमराई कानून व्यवस्था के खिलाफ भाजपा, आजसू, जदयू और भोजपुरी संघ का विशाल मशाल जुलूस,फूटा गुस्सा जमशेदपुर।

Upgrade Jharkhand News. झारखंड में बढ़ती आपराधिक घटनाओं, सरेआम हो रही हत्याओं और राज्य की पूरी तरह चरमरा चुकी कानून व्यवस्था के खिलाफ आज गोविंदपुर और बारिगोडा क्षेत्र में भारी आक्रोश देखा गया। भाजपा गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष जूगनू वर्मा के नेतृत्व में स्थानीय कार्यकर्ताओं और आम जनता ने सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन किया और एक विशाल मशाल जुलूस निकाला।


 इस बृहद आंदोलन में भाजपा के साथ-साथ आजसू पार्टी,और भोजपुरी संघ ने भी अपनी ताकत झोंकी। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में मशालें थामकर कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने और अपराधियों पर नकेल कसने की मांग को लेकर गगनभेदी नारे लगाए।


इस विशाल विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता कमलेश सिंह, महामंत्री इंद्रजीत सिंह, विकास सिंह, राधेश्याम सिंह, राजन सिंह, आजसू नेता संजय सिंह, मधु सिंह, मुकेश ठाकुर, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, अजय गुप्ता, संजय सिंह, अवधेश साह, राजू प्रसाद, धनेश्वर सिंह, उदय मिश्रा और दुर्गावती देवी, ग़ौरी कुमारी, हेमलता, वंदना ठाकुर, राधे, सुजय पांडे, शिव कुशवाहा, श्याम यादव, अमर सिंह, नीरज गुप्ता, विपिन सिंह, रिशु, आशुतोष सिंह, धीरज शर्मा, अमित पांडेय, मुकद्दर शर्मा, मिथलेश, बसंत सिंह, शम्भू सिंह, उपेन्द्र सिंह, राजेश सिंह, विरेन्द्र पांडे, महेन्द्र, शिवनाथ पांडे, हेमंत दास, अजित सहित सैकड़ों की संख्या में युवा साथी और सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.