Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur डालसा का न्याय रथ भिलाई पहाड़ी पहुँची, महिलाओं एवं ग्रामीणों को दी गई विधिक सेवाओं की जानकारी Dalsa's Nyay Rath reached Bhilai Pahadi, information about legal services provided to women and villagers

 


Jamshedpur (Nagendra) नालसा एवं झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा संचालित 90 दिवसीय सघन विधिक जागरूकता अभियान के तहत डालसा का न्याय रथ बुधवार को एन एच 33 स्थित भिलाई पहाड़ी के गांवों में पहुंची , जहां डालसा के अधिकार मित्रों द्वारा ग्रामीणों के बीच कानूनी जागरूकता अभियान चलाया गया । इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार की कार्यप्रणाली एवं निःशुल्क विधिक सेवाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।


डालसा टीम में शामिल पीएलवी नागेन्द्र कुमार, दिलीप जायशवाल एवं मनोज महतो ने न्याय रथ से भ्रमण कर एमजीएम अस्पताल के समीप डिमना चौक , बालीगुमा, भिलाई पहाड़ी , चांदनी चौक , लुआबासा आदि गांवों में महिलाओं एवं ग्रामीणों को डायन प्रथा, बाल विवाह, बाल श्रम, नशीले पदार्थों के सेवन जैसी सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने की सलाह दी। इसके अलावा घरेलू हिंसा, सड़क दुर्घटना, नागरिक के मौलिक अधिकार व कर्तव्य , पोक्सो एक्ट , चाईल्ड ट्रैफिकिंग , चाईल्ड प्रोटेक्शन, शिशु प्रोजेक्ट, पेंशन स्कीम, सीनियर सिटीजन एक्ट आदि के बारे में भी विस्तार से बताया गया और किसी भी समस्या के समाधान के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी सिंहभूम के कार्यालय में संपर्क करने को कहा गया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.