Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur आईडीटीआर में स्वच्छता पखवाडा की शुरूआत Swachhta Pakhwada begins at IDTR.

 


  • पेंटिंग,निबंध प्रतियोगिता, सेमिनार, पौधरोपन,स्लोगन लेखन, समेत कई कार्यक्रमों का आयोजन।

Upgrade Jharkhand News. साफ-सफाई एक अच्छी आदत है जो स्वच्छ पर्यावरण और आदर्श जीवन शैली के लिये हर एक के पास होनी चाहिये। हमारे प्रधानमंत्री ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत की है। उक्त बातें इंडो डैनिश टूल रूम जमशेदपुर में आयोजित स्वच्छता पखवाडा कार्यक्रम के दौरान टूल रूम के जीएम रवीन्द्र कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि समाज में रहने वाले हर इंसान की जिम्मेदारी है कि स्वस्थ जीवन के लिये वे इस अभियान में मिलकर भाग लें । उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के उद्देश्य को पूरा करने के लिये एक बड़ा कदम हो सकता है हर भारतीय नागरिक का एक छोटा सा कदम। उन्होंने कहा कि स्वच्छता एक ऐसा कार्य नहीं है जो हमें दबाव में करना पडे बल्कि ये एक अच्छी आदत और स्वस्थ तरीका है हमारे अच्छे स्वस्थ जीवन के लिये। 


अच्छे स्वास्थ्य के लिये सभी प्रकार की स्वच्छता बहुत जरुरी है चाहे वो व्यक्तिगत हो, अपने आसपास की पर्यावरण की, पालतु जानवरों की या काम करने की जगह,स्कूल कॉलेज आदि हो। हम सभी को निहायत जागरुक होना चाहिये कि कैसे अपने रोजमर्रा के जीवन में स्वच्छता को बनाये रखना है। इस अवसर पर उपस्थित कार्यक्रम के संचालक पंकज कुमार ने बताया कि 30 जुलाई से 13 अगस्त तक चलनेवाले इस अभियान के दौरान आईडीटीआर में पेंटिंग,निबंध प्रतियोगिता, सेमिनार, पौधरोपन,स्लोगन लेखन,सफाई अभियान समेत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। 


कार्यक्रम की शुरूआत स्वच्छता की शपथ लेकर की गई। कार्यक्रम में  आईडीटीआर के अधिकारी अमित कुमार, प्रवीन कुमार पटनायक, केसी पाल,ओम प्रकाश पांडेय,एके श्रीवास्तव, मनीष कुमार,उमेश रजक,हिमांशु शेखर,गुलफसा परवीन,तारा प्रमाणिक, बबलु पाल,हरिनाथ राव,सुशील मिश्रा,विकाश गोप,अनुज कुमार सिंह एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.