Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur मानगो क्षेत्र में विकास नहीं हो रहा , सभी जनप्रतिनिधि जनता को छलने का काम कर रहे हैं : उज्ज्वल दास There is no development in the Mango area, all the public representatives are deceiving the people: Ujjwal Das

 


Jamshedpur (Nagendra) झामुमो नेता उज्ज्वल दास ने मानगो क्षेत्र की बदहाल स्थिति पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि मानगों क्षेत्र में विकास नहीं हुआ है । यहां सभी जनप्रतिनिधि जनता को छलने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मानगो की जनता ने सांसद विद्युत वरण महतो को जिताया उसके बाद विद्यायक के रूप में सरयू राय को जिताया और  वर्तमान में मानगो नगर निगम के मेयर पद पर सुधा गुप्ता को भी जिताया, परंतु सभी जनप्रतिनिधि मानगो में विकास करने के बजाय खुद आपस में एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने का काम कर रहे हैं और जनता मूकदर्शक बनकर यह सब देख रही है । चुनाव के समय सभी जनप्रतिनिधि वोट लेने के लिए बड़े बड़े लुभावने वादा करते हैं और जब चुनाव जीत जाते हैं तो सभी वादे भूलकर सिर्फ अपने ही मलाई खाने में मसगुल हो जाता है। आखिर जनता का क्या होगा ? विकास के नाम पर हर साल करोड़ों रुपए का फंड आ रहा है , वह पैसा कहां खर्च हो रहा है ? यह सोचने के लिए एक गंभीर विषय है। 


मानगो क्षेत्र में पानी , बिजली , शिक्षा , स्वास्थ्य , नाली , शौचालय, की समस्या के साथ साथ चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है। आखिर इन सभी जनप्रतिनिधि क्या कर रहे हैं ? देखा जाय तो मानगो क्षेत्र में सरयू राय तीन बार विधायक बने और मंत्री भी रहे , बन्ना गुप्ता भी दो बार विधायक जीते और मंत्री भी बने । सांसद विद्युत वरण महतो भी जमशेदपुर से लगातार तीसरी बार चुनाव जीतकर सांसद बने हुए हैं , पर मानगो की जनता से इन्हें कोई मतलब नहीं है। इधर मानगो नगर निगम के मेयर पद पर सुधा गुप्ता भी पहली बार चुनाव जीती है । इन सभी जन प्रतिनिधियों ने अगर अपने अपने फंड का 50 प्रतिशत भी ईमानदारी के साथ काम करते तो मानगो नगर निगम क्षेत्र स्वर्ग बन जाता , परन्तु ऐसा नहीं हो रहा है , इसके लिए जिम्मेदार कौन है ?  जनता या जनप्रतिनिधि ? यह अपने आप में एक यक्ष प्रश्न है। जनप्रतिनिधि अगर अभी भी नहीं चेते तो आगामी चुनाव में उन्हें जीत पाना भारी मुश्किल होगा। मानगो की जनता का इन सभी जनप्रतिनिधि पर से विश्वास उठ गया है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.