Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur मानगो नगर निगम की ‘मनमानी’ के खिलाफ कल हल्ला बोल, सरयू राय के नेतृत्व में धरना Tomorrow, protest against the 'arbitrariness' of Mango Municipal Corporation, led by Saryu Rai

 


  • गांधी मैदान में सुबह 10 बजे से जुटेंगे लोग, घर-घर चलाया गया संपर्क अभियान; वाटरप्रूफ पंडाल समेत तैयारियां पूरी

Upgrade Jharkhand News. मानगो नगर निगम की कथित मनमानी और विकास कार्यों को रोके जाने के विरोध में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के नेतृत्व में सोमवार, 27 जुलाई को गांधी मैदान में आयोजित होने वाले विशाल धरना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। धरना मानगो नगर निगम कार्यालय के सामने सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इस आयोजन से जुड़े लोगों ने बताया कि धरना में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।  उनका दावा है कि मानगो के विभिन्न इलाकों से आम नागरिक धरना स्थल पहुंचेंगे और इसमें सर्व समाज की भागीदारी रहेगी। आयोजकों के मुताबिक, धरना को लेकर पिछले कई दिनों से व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया है।


आयोजन समिति से जुड़े लोगों ने बताया कि कार्यकर्ताओं की दर्जनों टुकड़ियों ने मानगो के विभिन्न मोहल्लों में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और उनसे धरना में शामिल होने की अपील की। स्थानीय स्तर पर भी लोगों को कार्यक्रम की जानकारी देकर अधिक से अधिक संख्या में गांधी मैदान पहुंचने का आग्रह किया गया है।आयोजन से जुड़े नेताओं ने बताया कि मौसम को देखते हुए धरना स्थल पर वाटरप्रूफ पंडाल तैयार कराया गया है। धरना में पहुंचने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। लोगों के बैठने की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है।


आयोजकों का कहना है कि धरना का मुख्य मुद्दा मानगो नगर निगम की कार्यप्रणाली और क्षेत्र में विकास योजनाओं के बाधित होने का विरोध है। धरना के माध्यम से इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा और निगम प्रशासन से जवाब मांगा जाएगा।आयोजन समिति ने मानगो के नागरिकों से सोमवार सुबह 10 बजे गांधी मैदान पहुंचकर धरना में भाग लेने की अपील की है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.