Jamshedpur (Nagendra) नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा 90 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत पटमदा प्रखंड के लछीपुर पंचायत मे विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों को विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल के सदस्य योगिता कुमारी शामिल हुए। एलएडीसी योगिता कुमारी ने ग्रामीणों को बाल विवाह, पोक्सो एक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी और डालसा के कार्य प्रणाली व अन्य कानूनों के बारे में विस्तार से बताया।
इसके अवाला घरेलू हिंसा, मध्यस्थता, लोक अदालत में समझौते एवं मध्यस्थता के माध्यम से त्वरित न्याय दिलाने की प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझाया गया। साथ ही सरकारी योजनाओं एवं टोल फ्री नंबर 15100, 1098 ,1930 इत्यादि के बारे में भी जानकारी दी गई । इस दौरान पंचायत के मुखिया सहित डालसा पीएलवी शिवशंकर महतो, नंदा रजक, फटिक चंद्र महतो, बुद्धेश्वर मुर्मु, प्रकाश सान्डिल,राजु साव,निलेश कुमार का सार्थक योगदान रहा


No comments:
Post a Comment