Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Adityapur आईडीटीआर के छात्रों ने आदित्यपुर में चलाया स्वच्छता अभियान IDTR students conducted cleanliness drive in Adityapur.

 


  • 30 जुलाई से 13 अगस्त तक मनाया जा रहा है स्वच्छता पखवाडा।

Upgrade Jharkhand News. आईडीटीआर जमशेदपुर में मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाडा के तहत शनिवार को आदित्यपुर में आईडीटीआर के छात्रों द्वारा स्चछता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर आईडीटीआर के छात्रों ने न केवल साफ-सफाई की बल्कि आस-पास काम कर रहे कामगारों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया तथा अपने घर समेत आस-पास में साफ-सफाई करने की अपील की। इस अवसर पर उपस्थित आईडीटीआर के जीएम रवीन्द्र कुमार ने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिये सभी प्रकार की स्वच्छता बहुत जरुरी है चाहे वो व्यक्तिगत हो, अपने आसपास की पर्यावरण की, या काम करने की जगह,स्कूल-कॉलेज आदि हो। उन्होंने कहा कि अपने आस-पास की सफाई से न केवल वातावरण साफ रहता है बल्कि बहुत सारी बीमारियों से भी हमारी रक्षा होती है। 


उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं से न केवल अपने आस-पास को साफ सुथरा रखने की अपील की बल्कि लोगों को भी इस अभियान से जोडने की सलाह दी। कार्यक्रम का नेतृत्व आईडीटीआर के एडमीन एसोसिएट सह मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि 30 जुलाई से 13 अगस्त तक मनाए जाने वाले स्वच्छता पखवाडा के तहत प्रत्येक दिन अलग-अलग कार्यक्रम चलाए जाएंगे ताकि यह केवल अभियान न रह कर मानव जीवन में उतर सके और लोग इसे अपने जीवन का अंग बना सके। इस अवसर पर आईडीटीआर के अधिकारी ओपी पांडेय,बबलू पाल,हिमांशु शेखर,अमित कुमार,प्रवीन कुमार, उमेश रजक समेत काफी संख्या में छात्र उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.