- नशा मुक्त अभियान की ओर एक कदम
Upgrade Jharkhand News. इनर व्हील क्लब ऑफ़ जमशेदपुर वेस्ट के डिस्ट्रिक्ट 325 की डिस्ट्रिक्ट वाइस चेयरमैन निभा मिश्रा ने टाटा वर्कर यूनियन स्कूल के 120 छात्रों को नशीली दवाओं और नशीले पदार्थो से होने वाले नुक़सान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हमे इन पदार्थों से बहुत ज़्यादा बच के रहना चाहिये क्योंकि इसका दुष्प्रभाव हमारे स्वास्थ्य और सामाजिक जीवन को नर्क बना देता है। साथ ही छात्रों को अनुशासित जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। पढ़ाई और खेल कूद के महत्व पर प्रकाश डाला। क्लब आई एस ओ अनूप सोहनपाल ने योग क्रियाओ और उसके महत्व पर प्रकाश डाला।
क्लब से डिस्ट्रिक्ट वाइस चेयरमैन निभा मिश्रा ,अध्यक्षा अनिंदिता बेरा ,सचिव निवेदिता सिन्हा , पास्ट प्रेसिडेंट उर्वशी वर्मा, पास्ट प्रेसिडेंट पपिया चटर्जी, आइ एस ओ अनूप सोहनपाल ,एडिटर स्वागता साहा ,सदस्य बरनाली लाहिरी उपास्थित थीं।

No comments:
Post a Comment