Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa रोजगार की तलाश में हैदराबाद गए गुवा निवासी अनुज बढ़ाइक की मौत, परिवार में पसरा मातम Guwa resident Anuj Badhaik, who had gone to Hyderabad in search of employment, dies; family mourns

 


Guwa (Sandeep Gupta) पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा स्थित जाटा हाटिंग निवासी 40 वर्षीय अनुज बढ़ाइक की हैदराबाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही गुवा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।मिली जानकारी के अनुसार, अनुज बढ़ाइक अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारने और बेहतर जीवन-यापन की उम्मीद में गुवा छोड़कर रोजगार की तलाश में हैदराबाद गए थे।बताया जाता है कि वह पिछले करीब एक वर्ष से हैदराबाद के मदीनागोड्डा स्थित केसर होम में ठेका मजदूर के रूप में कार्यरत थे।करीब तीन महीने पहले अनुज बढ़ाइक अपने घर गुवा आए थे।


इसके बाद वह अपने पत्नी और दो बच्चों को साथ लेकर दोबारा हैदराबाद चले गए थे, ताकि मेहनत-मजदूरी कर अपने पत्नी और बच्चों का भविष्य बेहतर बना सकें और परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकें।बताया गया कि 23 अगस्त 2026 को इलाज के दौरान अनुज बढ़ाइक की मौत हो गई डॉक्टरों के अनुसार, उनका लीवर गंभीर रूप से खराब हो चुका था और लीवर संबंधी बीमारी के कारण ही उनकी स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई। 


इलाज के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।अनुज बढ़ाइक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पीछे उनकी पत्नी और दो बच्चे रह गए हैं। अनुज बढ़ाइक के निधन की खबर से गुवा के जाटा हाटिंग क्षेत्र में भी शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU