Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa पहले सोमवारी पर गुवा के तीनों शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, श्रद्धापूर्वक किया जलाभिषेक On the first Monday, a large crowd of devotees gathered at all three Shiva temples in Guwa and performed Jalabhishek with devotion.

 


Guwa (Sandeep Gupta) सावन माह की पहली सोमवारी पर गुवा के तीनों प्रमुख शिवालयों में सोमवार तड़के से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गुवा बाजार स्थित कुसुम घाट के समीप शिवालय, गुवा रेलवे कॉलोनी स्थित शिवालय तथा योग नगर स्थित शिवालय में सुबह लगभग 4 बजे से ही श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कतारबद्ध होकर पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प एवं अन्य पूजन सामग्रियों के साथ विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। पूरे मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से भक्तिमय वातावरण बना रहा। 


श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए गुवा प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। तीनों शिवालयों में पुलिस बल की तैनाती की गई ताकि जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और पूजा-अर्चना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। वहीं योग नगर स्थित शिवालय में मंदिर कमेटी की ओर से दोपहर 12 बजे से श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी भोग का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाई। पूरे दिन शिवालयों में पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और श्रद्धालुओं की आवाजाही से माहौल भक्तिमय बना रहा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU