Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa रांजाबुरु खदान में हाईवा चालक से मारपीट के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार One accused arrested in the case of assault on a Hiva driver in Ranjaburu mine



Guwa (Sandeep Gupta) स्थानीय रोजगार और पूर्व में हुए लिखित समझौते को लागू कराने की मांग को लेकर रांजाबुरु खदान में 10 अगस्त से जारी अनिश्चितकालीन आंदोलन के दौरान हाईवा चालक से मारपीट के मामले में गुवा थाना पुलिस ने बुधवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता वृंदावन गोप के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे चाईबासा जेल भेज दिया।


घटना के दौरान निजी कंपनी मां सरला के हाईवा चालक रविंद्र पासवान ने आंदोलनकारियों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया था। घायल चालक को इलाज के लिए सेल गुवा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए भुवनेश्वर रेफर कर दिया था। वहीं दो अन्य घायल चालकों का इलाज भी गुवा सेल अस्पताल में कराया गया। रविंद्र पासवान के अनुसार, खदान बंदी की जानकारी होने के बावजूद कंपनी के सुपरवाइजर के निर्देश पर चालकों को माइंस भेजकर हाईवा से लौह अयस्क की ढुलाई कराई जा रही थी। इसी दौरान बड़ी संख्या में महिला-पुरुष आंदोलनकारी मौके पर पहुंचे और कथित रूप से डंडे व पत्थरों से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि अन्य चालकों के साथ भी मारपीट की गई और कुछ चालकों को दौड़ाया गया। जान बचाने के लिए चालक अपने वाहनों से कूदकर झाड़ियों और अन्य स्थानों की ओर भागे। घटना की सूचना पर गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। बाद में अस्पताल पहुंचकर घायल चालक का बयान भी दर्ज किया गया।


थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि मामले में फिलहाल एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है तथा जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU