Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Adityapur आईडीटीआर में स्कील्ड डेवलपमेंट आवासीय प्रशिक्षण प्रारंभ Skill development residential training started in IDTR.

 


  • प्रशिक्षण के उपरांत शत्-प्रतिशत प्लेसमेंट - जीएम।

Upgrade Jharkhand News. डिग्री से ज्यादा हूनर आवश्यक है। आपकी पहचान आपकी स्कील है। अगर आपके पास हूनर है तो कामयाबी आपके पीछे घूमेगी। उक्त बातें जीआरएसई के जीएम एचआर एंड एडमीन राजीव श्रीवास्तव ने आईडीटीआर , जमशेदपुर में आयोजित स्कील्ड डेवलपमेंट आवासीय कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथी कही। उन्होंने कहा कि आज स्कील्ड मैनपावर की काफी डिमांड है। उन्होंने आईडीटीआर के बारे में कहा कि आईडीटीआर पत्थर को पारस बनाने का काम करती है और आप सभी प्रशिक्षु किस्मत वाले हैं कि आपको आईडीटीआर में प्रशिक्षण प्राप्त करने का मौका मिला है। श्री श्रीवास्तव ने बताया कि पूरी दुनिया में शिप विल्डिंग कंपनी में जीआरएसई 16वें पैदान पर है लेकिन 2030 तक हमने पांचवे स्थान पर आने का लक्ष्य रखा है। कार्यक्रम में उपस्थित आईडीटीआर के जीएम रवीन्द्र कुमार ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज स्कील बहुत जरूरी है।


स्कील प्राप्त कर आप नौकरी तो पा ही सकते हैं अपना रोजगार भी शुरू कर सकते है। उन्होंने कहा कि कहा कि गार्डेन रीच शीप विल्डर्स एवं इंजीनियर्स तथा टेक्नोलाॅजी रिसोर्स कम्युनिकेशन एंड सर्विस सेंटर ने झारखंड के युवाओं के जीवन यापन के स्तर को बढाने का जो सराहनीय प्रयास किया है आईडीटीआर अपनी भागीदारी निभाने में कोई कसर नहीं छोडेगा। कार्यक्रम में उपस्थित टीआरसीएससी के चेयरमैन तापस पाईक , सलाहकार अवतार सिंह ने टीआरसीएससी के क्रिया कलापों की विस्तृत जानकारी देेते हुए प्रशिक्षुओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके पूर्व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। शाॅल ओढाकर एवं पौधा एवं मोमेंटो प्रदान कर अतिथियों का स्वागत किया गया। 


कार्यक्रम का संचालन आईडीटीआर के एचओडी मार्केटिंग एंड एडमीन अंजन कुंडु तथा धन्यबाद ज्ञापण एचओडी ट्रेनिंग रामबाबू बर्मा ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आईडीटीआर के मीडिया प्रभारी सह कार्यक्रम के को-आडिनेटर पंकज कुमार, अमल टुडु, टीआरसीएससी के श्री राजेश, सुबोजीत घोष की भूमिका सराहनीय रही। इस अवसर पर आईडीटीआर के इंजीनियर ज्योति रजक , प्रियंका, दशरथ महातो,राजेश, टीआरसीएससी के श्री नवीन समेत संस्था के अन्य अधिकारी एवं काफी संख्या में प्रशिक्षु उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU