Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa तितलीघाट में पुल का हिस्सा टूटा, हादसे का खतरा Part of the bridge at Titlighat collapsed, risk of accident

 


Guwa (Sandeep Gupta) मनोहरपुर से बड़ाजामदा और किरीबुरू को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मुख्य मार्ग पर छोटानागरा पंचायत के तितलीघाट गांव के समीप पुल का बड़ा हिस्सा टूट जाने से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। पुल के बीच बने बड़े होल से वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। लगातार भारी वाहनों की आवाजाही के कारण क्षतिग्रस्त हिस्सा और बड़ा होने की आशंका बनी हुई है। यह मार्ग सारंडा क्षेत्र को झारखंड के अन्य हिस्सों के साथ-साथ ओड़िशा के बड़बिल और राउरकेला जैसे प्रमुख औद्योगिक शहरों से जोड़ता है। प्रतिदिन इस मार्ग से सैकड़ों भारी मालवाहक वाहन, यात्री वाहन और ग्रामीणों के छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। ऐसे में पुल का टूटना गंभीर चिंता का विषय है। 


स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, कुछ वर्ष पूर्व भी इसी स्थान पर पुल क्षतिग्रस्त हुआ था, जिसकी मरम्मत कराई गई थी। अब दोबारा उसी स्थान पर पुल टूटने से मरम्मत कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों ने पुल की केवल ऊपरी सतह की मरम्मत के बजाय पूरी संरचना की तकनीकी जांच कराने की मांग की है। लोगों ने कहा कि रात के समय खतरा और बढ़ जाता है। 


इसलिए तत्काल क्षतिग्रस्त हिस्से के चारों ओर मजबूत बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा व्यवस्था की जाए। जिला प्रशासन और पथ निर्माण विभाग से पुल का निरीक्षण कर जल्द स्थायी एवं गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कराने की मांग की गई है। लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर आवागमन बाधित कर सकता है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU