Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa करमपदा में SIR जनसुनवाई में उमड़ी ग्रामीणों की भारी भीड़, रात 9 बजे तक डटे रहे बीडीओ A large crowd of villagers gathered at the SIR public hearing in Karampada, the BDO remained there till 9 pm.

 


Guwa (Sandeep Gupta) सारंडा क्षेत्र के करमपदा स्कूल परिसर में 24 अगस्त को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर आयोजित जनसुनवाई में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। SIR के तहत नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाता सुबह से देर शाम तक जरूरी दस्तावेजों के साथ स्कूल परिसर में पहुंचे और हर हाल में अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने का प्रयास करते रहे। जनसुनवाई में करमपदा समेत आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और अन्य ग्रामीण पहुंचे। दस्तावेजों की जांच के दौरान कई लोगों के कागजात में छोटी-बड़ी त्रुटियां सामने आईं, जिन्हें मौके पर ही दूर कराने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों में अपने मताधिकार को सुरक्षित रखने को लेकर खासा उत्साह देखा गया। जनसुनवाई की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि प्रखंड विकास पदाधिकारी पप्पू रजक सुबह से लेकर रात करीब 9 बजे तक करमपदा स्कूल परिसर में मौजूद रहे। 


उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और संबंधित कर्मियों के साथ समन्वय कर दस्तावेजों से जुड़ी परेशानियों के समाधान में सहयोग किया। उन्होंने ग्रामीणों से SIR प्रक्रिया को गंभीरता से लेने और आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराने की अपील की। कार्यक्रम की शुरुआत ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार अतिथियों के स्वागत से की। बीडीओ पप्पू रजक, मुखिया समेत अन्य अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। इसके बाद बीडीओ ने ग्रामीणों को SIR प्रक्रिया की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी परेशानी में घबराने की जरूरत नहीं है। 


निर्धारित प्रक्रिया के तहत दस्तावेजों की त्रुटियों को दूर कराने का प्रयास किया जाएगा। जनसुनवाई में BLO सुमती देवी और कुन्ती लागूरी ने ग्रामीणों की प्रक्रिया पूरी कराने में सहयोग किया। वार्ड सदस्य सावित्री कोड़ा और देवधारी कुमार भी ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान में जुटे रहे। मौके पर मुखिया लिपि मुंडा, मुखिया पार्वती कीड़ो, सोनू सिरका सहित कई जनप्रतिनिधि, ग्रामीण तथा करमपदा स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। देर शाम तक जारी जनसुनवाई से ग्रामीणों में भरोसा बढ़ा कि पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए प्रशासन गंभीरता से काम कर रहा है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU