Chaibasa राजाबुरु खदान बंद के विरोध में उतरे मजदूर, कहा- व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए रोजगार रोकना गलत Workers protested against the closure of the Rajaburu mine, saying it was wrong to stop employment for personal gain.
Guwa (Sandeep Gupta) सेल गुवा के रांजाबुरु खदान में रोजगार की मांग को लेकर करीब 15 दिनों से जारी बंद के खिलाफ स्थानीय मजदूरों और विभिन्न श्रमिक संगठनों ने विरोध जताया है। गुवा में आयोजित संयुक्त मजदू…
Guwa (Sandeep Gupta) सेल गुवा के रांजाबुरु खदान में रोजगार की मांग को लेकर करीब 15 दिनों से जारी बंद के खिलाफ स्थानीय मजदूरों और विभिन्न श्रमिक संगठनों ने विरोध जताया है। गुवा में आयोजित संयुक्त मजदूर सभा में 100 से अधिक मजदूरों एवं यूनियन प्रतिनिधियों ने खदान बंद को स्थानीय मजदूरों के हित के खिलाफ बताया और इसे तत्काल चालू कराने की मांग की। मजदूर प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि खदान का बंद कुछ लोगों के व्यक्तिगत स्वार्थ को पूरा करने के लिए किया गया है। उनका कहना था कि यदि स्थानीय रोजगार का वास्तविक मुद्दा है तो सेल प्रबंधन और प्रशासन के साथ बातचीत के जरिए समाधान निकाला जाना चाहिए।
खदान बंद होने से प्रतिदिन काम कर परिवार चलाने वाले मजदूरों की रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है। मजदूरों के अनुसार 100 से अधिक स्थानीय स्टाफ एवं मजदूर सीधे प्रभावित हैं, जबकि उनके परिवारों को मिलाकर करीब 500 लोगों की आजीविका पर असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति विशेष के हित को पूरे स्थानीय मजदूर समुदाय के हित के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा। बैठक में क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ, सीटू, भारतीय मजदूर संघ, झारखंड मजदूर यूनियन और बेरोजगारी संघ के प्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक का नेतृत्व झारखंड मजदूर यूनियन के नेता एवं पूर्व मुखिया कपिलेश्वर डोंगो ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि मजदूर एवं यूनियन प्रतिनिधियों का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल सेल गुवा प्रबंधन से मिलकर खदान तत्काल चालू कराने की मांग का ज्ञापन सौंपेगा। मजदूरों ने कहा कि रोजगार के मुद्दे पर बातचीत के लिए वे तैयार हैं, लेकिन मजदूरों की रोजी-रोटी रोककर आंदोलन करना स्वीकार्य नहीं है।





टिप्पणियाँ