Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur नि:शुल्क कांवर यात्रा के लिए 1000 श्रद्धालुओं का पंजीयन हुआ पूरा, 9 अगस्त को सुल्तानगंज होंगे रवाना 1000 devotees have registered for the free Kanwar Yatra and will leave for Sultanganj on August 9.

 


Jamshedpur (Nagendra) बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ द्वारा आयोजित नि:शुल्क कांवर यात्रा के लिए इस वर्ष 543 महिलाओं और 457 पुरुषों सहित कुल 1000 शिवभक्तों ने पंजीयन पूरा कर लिया गया है । संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने साकची स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि यह यात्रा का 11वां वर्ष है और श्रद्धालु 9 अगस्त को बस, छोटी गाड़ियों और ट्रेन से सुल्तानगंज के लिए रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि कांवरियों की पहचान के लिए लाल रंग की टोपी, नीली गंजी और फोटोयुक्त पहचान पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। यात्रा के दौरान सेवक बम वॉकी-टॉकी और साइकिल के माध्यम से श्रद्धालुओं की सहायता करेंगे। 


साथ ही डॉक्टर, नर्स, आवश्यक दवाइयों और एंबुलेंस की भी व्यवस्था रहेगी। यात्रा मार्ग में आठ पड़ाव बनाए गए हैं, जहां भोजन, विश्राम, जनरेटर, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। देवघर में इस वर्ष श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए होटल महामाया को आरक्षित किया गया है। जलार्पण के बाद श्रद्धालु बाबा बासुकीनाथ धाम के लिए भी प्रस्थान करेंगे। प्रेसवार्ता में काजल प्रसाद, राधा अग्रवाल, विद्या देवी, अंजनी देवी, ऊषा रानी दास, कमला देवी, सुमन सिन्हा, पायल कुमारी एवं चंदना बनर्जी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.