Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur केरला समाजम हिन्दी स्कूल में छात्र कैबिनेट का शपथ ग्रहण, बाल सदन का गठन किया Kerala Samajam Hindi School student cabinet sworn in, children's house formed

 


Jamshedpur (Nagendra) केरला समाजम हिन्दी स्कूल के प्रेक्षागृह में विद्यालय मंत्रिमंडल (छात्र कैबिनेट), सेफ क्लब एवं एनवायरमेंट क्लब के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुरंजन ने छात्र कैबिनेट के पदाधिकारियों को निष्ठा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर लक्ष्मी कुमारी ने विद्यालय की प्रेसिडेंट तथा अनिरुद्ध विश्वकर्मा ने वाइस प्रेसिडेंट के रूप में शपथ ली। इसके अलावा विद्यालय के चारों सदनों के कैप्टन एवं वाइस कैप्टन, सेफ क्लब और एनवायरमेंट क्लब के पदाधिकारियों को भी शपथ दिलाई गई। 


प्रधानाचार्य अनुरंजन ने कहा कि छात्र कैबिनेट का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी, सहयोग और व्यक्तित्व विकास की भावना को बढ़ावा देना है, जिससे वे भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बन सकें। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका प्रीति कुमारी ने किया, जबकि समन्वय गुरु चरण ने किया। समारोह में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.