Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur सोना देवी विश्वविद्यालय का किताडीह स्थित परिसर में 13 अगस्त को पहली बार आयोजित किया जा रहा है इंडक्शन प्रोग्राम The induction program of Sona Devi University is being organized for the first time on August 13 at its Kitadih campus.

 


Jamshedpur (Nagendra) सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ ब्रज मोहन पाट पिंगुआ ने आज आईसीसी एचसीएल के कार्यकारी निदेशक  उमेश सिंह से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें सोना देवी विश्वविद्यालय के इंडक्शन सह ओरिएंटेशन कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया. इस वर्ष सोना देवी विश्वविद्यालय के नए विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम 13 अगस्त को आयोजित किया गया है. 


सोना देवी विश्वविद्यालय का इंडक्शन प्रोग्राम पहली बार किताडीह स्थित विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया जा रहा है. इससे पहले यह आयोजन जमशेदपुर में किया जाता रहा है. ईडी उमेश सिंह, कुलपति डाॅ ब्रज मोहन पाट पिंगुआ से आत्मीय भाव से मिले. उन्होंने सोना देवी विश्वविद्यालय के बारे में कई जानकारी हासिल की और यहां चलाये जा रहे विभिन्न कोर्स और उनके मान्यता के संबंध में भी चर्चा की. इस अवसर पर सोना देवी विश्वविद्यालय की कुलसचिव डाॅ नित नयना भी उपस्थित थी.



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.